Rohru News

Rohru News

    • रोहड़ू में हल नहीं हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या, घंटों लगा रहता है जाम
      मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह का निर्वाचन क्षेत्र रहे रोहड़ू विस क्षेत्र का मुख्य बाजार सरकारी उपेक्षा नगर परिषद की लचर कार्यशैली के चलते समस्याओं के अंबार के नीचे दबता जा रहा है। पार्किंग के उपलब्ध होने से ट्रैफिक जाम क्षेत्रवासियों के लिए रोज की मुसीबत बन गया है। बुधवार को भी बाजार में जाम लगा है। इस दौरान अस्पताल रोड पर एंबुलेंस फंसी रही। कहांपार्क करें गाड़ी :रोहड़ू नगर में हर दिन करीब तीन से चार हजार गाड़ियों का आवगमन होता है। इन वाहनों के लिए जहां नगर में कोई पार्किंग मौजूद नहीं है। वहीं,...
      02:05 AM
    • रोहड़ू | जुब्बल-कोटखाईविस क्षेत्र के जुब्बल तहसील कार्यालय में तहसीलदार नायब तहसीलदार के दोनों पदों के रिक्त हो जाने के से राजस्व कार्य बुरी तरह से प्रभावित हैं। यहां पर तैनात सिविल अस्पताल में भी स्टाफ की कमी चल रही है, क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की खस्ता हालत को लेकर भाजपा ने सीपीएस स्थानीय विधायक रोहित ठाकुर पर सवाल उठाए हैं। जुब्बल तहसील में बीते तीन महीनों से तहसीलदार का पद रिक्त पड़ा है और 31 मार्च को यहां पर सेवारत नायब तहसीलदार भी सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद तहसील कार्यालय में कोई...
      April 5, 02:05 AM
    • महिला कांग्रेस की विशेष बैठक 10 को होगी, विधायक रहेंगे उपस्थित
      रोहड़ू | महिलाकांग्रेस रोहड़ू की विशेष बैठक 10 अप्रैल को रोहड़ू में होगी। बैठक में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। महिला कांग्रेस की अध्यक्षा किरण दत्ता की अध्यक्षत्ता में संपन्न हुई। महिला कांग्रेस की आम बैठक में महिला कार्यकर्ताओं ने आगामी विस चुनाव के बारे में मंथन किया। महिला कांग्रेस की महासचिव विजय लक्ष्मी ने बताया कि इस बैठक में आगामी विस चुनाव के लिए रणनीति बनाने पर विचार-विमर्श किया। महिला कांग्रेस की अध्यक्षा किरण दत्ता ने बैठक को संबांधित करते...
      April 5, 02:05 AM
    • 120 गांवों के 7 हजार लोगों ने खेलों में भाग लेकर ‘एंटी ड्रग्स’ का दिया संदेश
      रोहड़ूखंड के शारीरिक शिक्षकों की ओर से शुरू कर गई एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स ड्राइव ने एक दिन में सात हजार से अधिक युवाओं ने खेलकूद गतिविधियों में शामिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोशिएसन के बैनर तले आयोजित की जा रही इस मुहिम को मिल रही अपार सफलता शारीरिक शिक्षकों की मेहनत, जोश जज्बे का परिणाम है, जिसने युवाओं को केवल खेलकूद के मैदान की तरफ आकर्षित किया, बल्कि नशाखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रहने के प्रति जागरूक भी किया है। 120गांवों में आयोजित करवाई प्रतियोगिता :रोहड़ू...
      April 5, 02:05 AM
    • तीर्थ यात्रा पर चले नावर क्षेत्र के दो देवता, लोगाें ने दी विदाई
      रोहड़ू | नावर क्षेत्र के दो देवता अपने देवलुओं के साथ चार धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। देवताओं के यात्रा से वापस लौटने तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार के धार्मिक एवं अन्य आयोजन पर प्रतिबंध लग गया है। संबधित देवताओं के क्षेत्र के लोग किसी भी प्रकार करी मेहमानी में नहीं जा सकेगें। देवता केदार नाथ , बद्री नाथ हरिद्वार की पद यात्रा करने के बाद जून माह में वापस लौटेंगे। नावर क्षेत्र के देवता नारायण गोली नाग चार धाम की यात्रा पर रवाना हुए हैं। नारायण देवता अपने 44 देवालुओं के साथ 31 मार्च को अपनी...
      April 4, 02:05 AM
    • रोहड़ू | महिलाकांग्रेस रोहड़ू ने बैठक कर आगामी विस चुनाव के लिए रणनीत बनाई। महिला कांग्रेस की अध्यक्षा किरण दत्ता की मौजूद रहीं7 महिला कांग्रेस की महासचिव विजय लक्ष्मी ने बताया कि 10 अप्रैल को बैठक रोहड़ू परिधि गृह में होगी। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी उपस्थित रहेगें।
      April 4, 02:05 AM
    • रोहड़ू | भाजपामंडल रोहड़ू ने न्यायालय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की याचिका खारिज होने के बाद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सता के लालच को त्याग नहीं पा रहें हैं। भाजपा मंडल रोहड़ू की मासिक बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफे की मांग की गई अध्यक्ष राजेश भ्रांटा की अध्यक्षत्ता में हुई। बैठक का हवाला देते हुए मंडल महामंत्री कुलभूषण हिमालयन ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस मनाएगी। 14 अप्रैल को डाॅ. भीम राव...
      April 3, 02:05 AM
    • रोहड़ू | युवाकांग्रेस 4 अप्रेल को रोहड़ू में परवान कार्यक्रम करेगी। इस कार्यक्रम के तहत सुबह रामलीला मैदान से सब्जी मंडी तक मैराथन दौड़ होगी। इसके बाद संास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सहारोह में युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। युकां लोक सभा अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि परवान कार्यक्रम के तहत नशे पर नाटक किया जाएगा। इस दौरान रोहड़ू युवा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन कर उन युवाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है।...
      April 3, 02:05 AM
    • रोहड़ू | अप्रैलपीजी कालेज सीमा ने पहली 29 साल में पहली बार भव्य स्थापना दिवस का आयोजन किया। कालेज के विद्यार्थियों ने भव्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया और पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से 1986 में 16 विद्यार्थियों के साथ शुरू हुए सीमा कालेज के अब तक के सफर की मनमोहक प्रस्तुति पेश की। कालेज प्रशासन द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों अतिथियों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। हाल ही में नैक की टीम से बी प्लस ग्रेड हासिल करने वाले पीजी कालेज सीमा ने 29 साल के बाद पहली बार स्थापना...
      April 2, 02:05 AM
    • पुलिस गुमटी में अवैध बिजली पर उठा बवाल
      बीतेसात महीने से गैर कानूनी रूप से नगर परिषद के मीटर से रोहड़ू पुलिस अवैध बिजली का इस्तेमाल कर रही है। रोहड़ू पुलिस के इस काम पर क्षेत्रवासियों में रोष है। रोहड़ू पुलिस करीब सात महीने पहले रोहड़ू के व्यस्त चौराहे पर गुमटी का निर्माण किया। क्षेत्रवासियों के विरोध के बावजूद पुलिस ने यातायात को दुरुस्त करने के नाम पर इस गुमटी को बना डाला, जबकि पुलिस को बस स्टैंड पर ही एचआरटीसी द्वारा एक कमरा पहले से चौकी के रूप में मिला। इस गुमटी के निर्माण के बाद भी रोहड़ू में यातायात सुविधा तो नहीं सुधरी लेकिन...
      April 1, 02:05 AM
    • वीरभद्रसिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अढाल की हेल्थ केयर यूनिट ने स्कूल के 14 विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से सिविल अस्पताल रोहड़ू में स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। स्कूल की हेल्थ केयर अध्यापिका पूनम नेगी ने बताया कि प्रधानाचार्य बलंवत खलास्टा सहित तमाम अध्यापकों परिजनों ने प्रशिक्षण की इस प्रक्रिया पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से विद्यार्थी कई अहम जानकारियों से...
      March 31, 02:05 AM

  • युवाआें के लिए जरूरी यह मुहिम वहीं,वाॅलीबाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देश को कई स्वर्ण पदक दिला चुके नृपजीत सिंह ने भी रोहड़ु स्पोर्ट्स एसोशिएसन की इस पहल को बेहद प्रभावशाली बताया है। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसने से बचाने के लिए खेलकूद गतिविधियों की ओर मोटीवेट करना होगा। वहीं, आरएस के महासचिव दिग्विजय रोनी ने बताया कि कनाडा से इंद्रजीत सिंह भींडर अर्जुन अवाॅर्डी नृपजीत सिंह ने ऐंटी ड्रग स्पोर्ट्स ड्राइव में अपनी उपस्थिति दर्ज करने की हामी भरी है। ग्रामीण क्षेत्र...
    02:05 AM
  • सेवाभारती रोहड़ू की नई कार्यकारिणी का गठन ग्राम प्रमुख सुरेश ठाकुर की अध्यक्षत्ता में हुआ इसमें वीरेंद्र को अध्यक्ष और संतोष ठाकुर को सचिव चुना गया। बैठक में संगठन मंत्री राकेश शर्मा,पवन बजरंगी, सैन राम, बिना शुक्ला, रोहताश, सुरेंद्र , अनिल, सत्या देव, यशवंत , बंसी लाल संघ संचालक प्रताप शर्मा भी उपस्थित थे।
    02:05 AM
  • रोहड़ू मेला: शोभायात्रा में लोक सांस्कृतिक दल करेंगे लोकनृत्य
    राज्यस्तरीय रोहड़ू मेले को लेकर सांस्कृतिक समिति ने बैठक की। इस दौरान लोक कलाकरों के चयन सांस्कृतिक गतिविधियों का खाका खींचा गया। समिति के अध्यक्ष ईशवरदास छवारू की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में कलाकारों की छंटनी के लिए आठ अप्रैल को बैठक करने का फैसला लिया इसके अलावा लोक सांस्कृतिक दलों के चयन शोभायात्रा पर विचार-विमर्श कियाउपस्थित सभी सदस्यों ने राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में चुनिंदा लोक कलाकारों को अवसर देने का फैसला लिया। समिति सदस्यों ने मंच हासिल करने के लिए विभिन्न सरकारी...
    March 29, 02:05 AM
  • ^एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स ड्राइव खेल मेला युवाओं को नशे से दूर रखने खेल कूद गतिविधियों की तरफ आकर्षिक करने के लिए सराहनीय प्रयास है। हर वर्ग का इस खेल मेले से जुड़ना उत्साहित होना इस बात का परिचायक है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ लोग जागरूक हो रहे हैं। गुरमीतजी नेगी, तहसीलदार रोहड़ू। रोहड़ू | रोहड़ूस्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित की ऐंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स फेयर को क्षेत्रवासियों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकिारियों वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व खिलाड़ियों समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग मिलने लगा है। नशे के...
    March 28, 02:05 AM
  • तांगणू अग्निपीड़ितों को बसाने में लगे स्वयंसेवी
    तांगणू के बेनवाड़ी गांव में आयोजित शिविर में हिस्सा लेते स्वयंसेवी। रोहड़ू | पीजीकाॅलेज सीमा की एनएसएस इकाई तांगणू गांव के अग्निकांड पीड़ितों की सहायता के लिए दो दिवसीय पुनर्वास शिविर शुरू किया है। काॅलेज के पचास स्वयंसेवियों की टीम ने तांगणू पहुंचकर आग से खाक में तब्दील हुए मकानों का मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया है। स्वयंसेवी ग्रामीणों के मनोबल को बढ़ाने के लिए भजन कीर्तन संध्या का आयोजन भी करेंगे। सीमा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. गोपाल शर्मा डाॅ. उमेश नारटा ने...
    March 26, 02:10 AM
  • रोहड़ूके डोडरा क्वार में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पुलिस कर्मी की पुल से गिरने से मौत हो गई। डोडरा क्वार से रोहड़ू रहे पुलिस के दो जवानों में से एक नदी में बह गया। डीएसपी रोहडू़ मदन कांत शर्मा दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार डोडरा क्वार से दो पुलिस जवान सरकारी कार्य से रोहड़ू रहे थे। इस दौरान जैसे ही वे रूपेण नदी पर बने लकड़ी के पुल से गुजर रहे थे तो हेड कांस्टेबल रतन दास का पांव फिसल गया और वह नदी में गिर गया। रोहड़ू-डोडरा क्वार सड़क के बर्फबारी के...
    March 26, 02:10 AM
  • धमवाड़ी से डेरा व्यास के लिए शुरू हुई बस सेवा, ब्राक्टा ने दिखाई हरी झंडी
    रोहड़ू | छौहाराक्षेत्र के लोगों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने सत्संग डेरा व्यास के लिए बस सेवा शुरू की है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने हरी झंडी दिखा कर सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर ब्राक्टा ने कहा कि रोहड़ू विस क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए 62 से अधिक बस रूट शुरू किए गए हैं। इस अवसर पर एचआरटासी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर ठाकुर, विजय चौहन सहित कई नेता मौजूद थे।
    March 25, 02:10 AM
  • रोहड़ू | जुब्बलके पास परोंठी में सुबह करीब सात बजे एक ट्रैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे चौपाल तहसील जगलोग गांव निवासी 21 वर्षीय चालक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार सालना जुब्बल के सालना निवासी 20 वर्षीय नितीश घायल हो गया। नितीश को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जुब्बल में भर्ती किया गया। डीएसपी मदनकांत शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की छानबीन के लिए मामला दर्ज कर दिया गया है।
    March 24, 02:05 AM
  • रोहड़ू | पॉलिटेक्निककाॅलेज रोहड़ू के के विद्यार्थियों ने रेड रिबन हाउस के तत्ववाधान में आयोजित एड्स जागरूकता शिविर में हिस्सा लिया। शिविर में सिविल अस्पताल रोहड़ू के चिकित्सक डाॅ. नरेश मेटान ने एड्स रोग के बारे में जानकारी प्रदान करते की। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य के एस पठानिया , कार्यक्रम के नोडल अधिकारी महेश चौहान ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में आयोजित पेंटिंग में फार्मेसी तृतीय वर्ष के विलसन ने पहला,इलेक्ट्रानिक द्वितीय वर्ष की कामन गाजटा ने द्वितीय...
    March 24, 02:05 AM
  • राज्यस्तरीय रोहड़ू मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजित मेला समिति की विशेष बैठक में उपसमितियों को मेले के आयोजन के लिए सक्रिय कर दिया है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षत्ता में बैठक की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की बैठक में एसडीएम रोहड़ू अनुपम ठाकुर ने मेले के दौरान आयोजित होने खेल कूद गतिविधियों सांस्कृतिक आयोजनों के बारे में उप समितियों के सदस्यों से सुझाव लिए। समिति ने मेले की सांस्कृतिक संध्याओं से लेकर दिवसीय कार्यक्रमों देवता शिकड़ू महाराज की शोभायात्रा को लेकर...
    March 24, 02:05 AM
  • चार सालों में नावर क्षेत्र विकास की दौड़ में बुरी तरह से पिछड़ा: बरागटा
    अधिवेशन में इन्होंने लिया भाग अधिवेशनमें मंडल अध्यक्ष गोपाल जबेइक, राकेश शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अरूण फालटा, मनमोहन कपालटा, अनुपम चौहान, अमित चौहान, अंकुश चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, मनोज सुनटा, विकास शर्मा, टायसन, वीरेंद्र चौहान, सुनील शर्मा, निशु सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं नेताओं ने हिस्सा लिया। रोहड़ू : युवा संकल्प सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा। भास्कर न्यूज | रोहड़ू नावरक्षेत्र के देवली में आयोजित युवा संकल्प सम्मेलन में...
    March 23, 02:05 AM
  • राज्यस्तरीय रोहड़ू मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजित मेला समिति की विशेष बैठक में उप समितियों को मेले के सफल आयोजन के लिए सक्रिय कर किया गया। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षत्ता में आयोजित बैठक में मेला समिति ने मेले के कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की बैठक में एसडीएम रोहडू अनुपम ठाकुर ने मेले के दौरान आयोजित होने खेलकूद गतिविधियों सांस्कृतिक आयोजनों के बारे में उप समितियों के सदस्यों से सुझाव लिए। समिति ने मेले की सांस्कृतिक संध्याओं से लेकर दिवसीय कार्यक्रमों देवता शिकडू महाराज की...
    March 23, 02:05 AM
  • रोहड़ू | विधायकमोहन लाल ब्राक्टा का कहना है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में पुरे प्रदेश सहित रोहड़ू विस क्षेत्र में विकास के अयाम स्थापित हुए हैं। सारीबासा पंचायत के भोमाड़ी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए ब्राक्टा ने कहा कि रंणसार वैली में और पुरे रोहड़ू क्षेत्र् में बीते चार सालों में अभूत पूर्व विकास हुआ है। इसका श्रेय कांग्रेस पार्टी को और क्षेत्र की जनता को जाता है क्षेत्रवासियेां की समस्याओं को सुनते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति आगे भी...
    March 21, 02:05 AM
  • ऐंटी ड्रग्स स्पाेर्ट्स ड्राइव की तैयारियां शुरू, ग्रामीण समन्वयकों ने की बैठक
    रोहड़ू | उपमंडलस्तरीय ऐंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स ड्राइव खेल मेला के आयोजन के लिए रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोशिएसन ने विशेष बैठक का ग्रामीण खेल समन्वयकों के साथ आयोजित इस बैठक की अध्यक्षत्ता करते हुए तहसीलदार रोहड़ू गुरमीत जी नेगी ने गांव-गांव तक नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने का आह्वान किया। रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोशिएसन के अध्यक्ष सतीश चौहान ने बताया कि ऐंटी ड्रग्स स्पोट्‌र्स ड्राइव को लेकर रोहड़ू उपमंडल के हर गांव में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय युवाओं के साथ साथ...
    March 21, 02:05 AM
  • ठियोग | ठियोग उपमंडल के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टियाली में स्कूल प्रबंधन समिति के गठन के लिए प्रधानाचार्य एमएल टेक्टा की अध्यक्षता में अध्यापकों अभिभावकों की बैठक का आयोजन किया गया। सत्र 2017-18 के लिए एसएमसी के अध्यक्ष के रूप में दौलतराम शर्मा को लगातार दूसरी बाद सर्वसम्मति से चुना गया। मोहनलाल टेक्टा को सदस्य सचिव और पंचायत प्रधान राजेन्द्र चंदेल को मनोनीत सदस्य चुना गया। रोहड़ू | रावमाविद्यालय बलसा में हुए स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव में तीन उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी...
    March 20, 02:05 AM
  • रोहड़ू | हिमाचलप्रदेश राज्य विद्युत परिषद की विशेष बैठक रोहड़ू इकाई के अध्यक्ष दारा सिंह की अध्यक्षत्ता में हुई। इसमें आम सहमति से लोकिंद्र सिंह रूपटा को संघ के महामंत्री पद पर नियुक्त किया इसके अलावा बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत शर्मा ने बताया कि संघ की रोहड़ू इकाई के महामंत्री के स्थानातंरण होने से महामंत्री का पद रिक्त हो गया था। इसके बाद इस पद के लिए लोकिंद्र रूपटा को आम सहमति से महामंत्री बनाए जाने का फैसला...
    March 20, 02:05 AM
  • खेलकूद प्रतियोगिताएं कर एंटी ड्रग्स का देंगे संदेश
    रोहड़ूस्पोर्ट्स एसोशिएसन ने फिर एक बार क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या के खिलाफ खेल मेलों के महाभियान शुरू करने का फैसला लिया है। वर्ष 2016 में रोहड़ू विकास खंड के हर गांव को ऐंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स ड्राइव में शामिल करने में सफल हुए आरएसए ने अबकि बार अपनी मुहिम को रोहड़ू विकास खंड के साथ-साथ जुब्बल छौहारा विकास खंड को भी शामिल किया है। बीतेसाल मिला था अभियान को जबरदस्त समर्थन :रोहड़ू विकास खंड के सरकारी स्कूलों में तैनात शरीरिक शिक्षकों ने क्षेत्रीय युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति को रोकने के...
    March 19, 02:05 AM
  • जुब्बल-कोटखाईविस क्षेत्र के शिलाड इलाके के लोग लोक निर्माण विभाग की लचर कार्यशैली से परेशान हो गए हैं। क्षेत्र के दर्जन भर गांवों को लाभान्वित करने वाली इस पर विभाग पांच सालों में पांच कल्वर्ट तक नहीं लगा पाया है। जुब्बल-कोटखाई विस क्षेत्र के शिलाड, बखरोट, बलाई, सोजला लिहाड गांव के बागबान ग्रामीण बीते 19 सालों से लोक निर्माण विभाग की गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली के कारण परेशानियों से जूझ रहे हैं। वर्ष 1988 में जब इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, तो क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए...
    March 18, 02:05 AM
  • रोहड़ू | विधायकमोहन लाल ब्राक्टा आठ दिवसीय क्षेत्रीय दौरे पर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। 18 मार्च से शुरू होने वाले इस दौरे में विधायक ग्राम पंचायत अढाल में लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का निपटारा करेंगे। कांग्रेस मंडल रोहड़ू के संगठन मंत्री सोहन लाल चौहान ने बताया कि 19 मार्च को ग्राम पंचायत रंटाडी, 20 मार्च को भमवाडी ,ग्राम पंचायत सारीबसा, 21 मार्च को ग्राम पंचायत जगोठी के खिलाडगी और बाड़ी गांव का दौरा करेंगे 22 मार्च को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एस डी एम कार्यालय रोहड़ू में बैठक...
    March 16, 02:05 AM
  • मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह का निर्वाचन क्षेत्र रहे रोहड़ू विस क्षेत्र का मुख्य बाजार सरकारी उपेक्षा नगर परिषद की लचर कार्यशैली के चलते समस्याओं से घिरता जा रहा है। पार्किंग के उपलब्ध होने से ट्रैफिक जाम क्षेत्रवासियों के लिए रोज की मुसीबत बन गया है, तो सड़कों तहबाजारियों ने कब्जा जमा रखा है। नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं का अंत यही नहीं होता। बाजार में गंदगी का सम्राज्य तेजी से फैल रहा है, तो सरकार, प्रशासन नगर परिषद मिलकर यहां एक कूडा कचरा निष्पादन संयत्र तक लगाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं।...
    March 15, 02:05 AM
  • रोहड़ूनगर के सभी मकान मालिकों को अब घरों की छतों से गिरने वाले पानी की निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध करने होंगे। बारिश होने पर अगर किसी भी मकान की छत से पानी सड़क गली में गिरता है या फिर कोई भी व्यक्ति शहर में गंदगी फैलाता हुआ पाया जाता है, तो परिषद कार्रवाई करेगी। नप अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि शहर को सुधारने के लिए परिषद को कड़े कदम उठाने होंगे। नगर परिषद रोहड़ू की आम बैठक में नगर वासियों द्वारा शहर की सफाई में योगदान नहीं देने मकानों के पानी से सड़कों को हाे रहे नुकसान पर चिंता जताई लंबे अरसे से...
    March 12, 02:05 AM
  • उच्चन्यायालय के निर्देशानुसार अवैध अतिक्रमण ‘मुहिम हटाओ’अभियान चला रहे वन विभाग के पास वन भूमि पर उगाए गए सेब के बेनाम बगीचों की कोई सटीक जानकारी नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि सेब के सेब के हजारों बेनाम बगीचों को हटाने के लिए क्षेत्रवासियों की शिकायतों पर निर्भर वन विभाग के पास तो पर्याप्त स्टाफ है ही विभाग को पौधरोपण करने के लिए सरकार की तरफ से बजट प्रदान किया गया है। उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद वन विभाग ने जैसे ही दस बीघा से अधिक वन भूमि पर कब्जा किए बैठे अतिक्रमणकारियों की नकेल...
    March 8, 02:05 AM
  • रोहड़ू | सिविलअस्पताल रोहड़ू के चिकित्सक डाॅ आदित्य नेगी ने रक्तदान के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया बीफार्मेसी काॅलेज रोहड़ू में एनएसएस इकाई के लगाए रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डाॅ आदित्य नेगी ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई दूष्प्रभाव नहीं पड़ता। छात्रोंको जागरूक किया : बल्डबैंक रोहड़ू की टीम ने बी फार्मेसी कालेज रोहड़ू शिविर में काॅलेज की 16 छात्राओं ने रक्तदान करते हुए भविष्य में भी रक्तदान करने के लिए आगे आने का एलान किया। इस अवसर सीस्टर मीना, सिस्टर...
    March 8, 02:05 AM
  • रोहडू में कूड़ा कचरा संयंत्र लगाने का रास्ता साफ, नप ने जगह की चयनित
    लंबेअरसेसे कूड़ा कचरा निष्पादन संयंत्र के लिए उचित स्थान की तलाश करने में विफल रही रोहड़ू नगर परिषद ने आखिर कार संयंत्र को स्थापित करने के लिए जगह का चयन कर लिया है। करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाले इस संयंत्र के स्थापित हो जाने के बाद नगर से हर दिन निकलने वाले कई टन कूडे़ कचने को बेहतरीन ढंग से निष्पदित किया जा सकेगा। नगर परिषद के सभी पार्षदों तहसीलदार रोहड़ू ने चयन किए गए स्थान को शहरी विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर निशांत ठाकुर को दिखाने के बाद आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है। रोहड़ू नगर लंबे...
    March 6, 02:05 AM
  • रोहड़ू के शिक्षकों ने की तागणू के अग्निपीड़ितों की मदद
    रोहड़ू | प्राथमिकशिक्षा खंड रोहड़ू के शिक्षकों ने तांगणू गांव के अग्निपीड़ितों को 32900 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की। प्राथमिक शिक्षा खंड छौहारा के बीपीइओ ठाकुर सैन कपटा की अध्यक्षता में तांगणू पहुंचे शिक्षकों में पीटीएफ के अध्यक्ष मनोज नेगी महासचिव देविंद्र सिंह सिंघा, रामकृष्ण राठौर, उदयशंकर शर्मा , प्रदीप शर्मा बीपीइओ कार्यालय रोहड़ू के अधीक्षक कल्याण, केंद्रीय मुख्य शिक्षक रामकृष्ण राठौर प्रदीप झामटा शामिल थे। शिक्षकों ने बताया कि मानवता के आधार पर उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए यह...
    March 6, 02:05 AM
  • रोहड़ू | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुजारली चार में गठित स्कूल प्रबंधन समिति में संजीव शर्मा को आम सहमति से अध्यक्ष चुना गया विनय सांजटा को उपाध्यक्ष तथा पदेन सदस्य के रूप में किशोर बाजटा, पिंकू सांजटा,मस्तराम टेक चंद को पदेन सदस्य चुना गया स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि समीति का गठन आम सहमति से किया गया।
    March 5, 02:10 AM
  • राजकीयउच्च विद्यालय सीमा में गठित स्कूल प्रबंधन समीति में काना सिंह को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। स्कूल के मुख्याध्यापक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि इसके अलावा कार्यकारिणी में राजपाल, सुनील, मोहन सिंह, कमलेश शर्मा, ममता देवी, सुनील, ऊषा देवी, विशमरा देवी फूलपती को सदस्य चुना गया। वहीं इस दौरान विद्यालय प्रबंधन की तरफ से रणजीत सिंह विजेता ध्रुप्टा को समिति सदस्य चुना गया।
    March 5, 02:10 AM
  • रोहड़ू | भारतीयजनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश शुक्ला ने धर्मशाला को प्रदेश की दूसरी राजधानी बनाए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शुक्ला ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से प्रदेश हित में इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। भाजपा ने प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट में धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने के फैसले को पुरी तरह से अनुचित गैर जरूरी बताया। भाजपा का कहना है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी दो राजधानियों की जरूरत महसूस नहीं होती, तो हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे...
    March 5, 02:10 AM
  • रोहड़ू में विकास कांग्रेस की देन: ब्राक्टा
    विधायकमोहन लाल ब्राक्टा का कहना है कि उनके कार्यकाल में रोहड़ू विस क्षेत्र में अभूतपर्वूक विकास कार्य हुए हैं। ग्राम पंचायत भलूण में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने अधिकतर समस्याओं को हल करने के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। ब्राक्टा ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े कार्यों को करने क्षेत्र को विकास की राह पर अग्रसर रखने के प्रति वे वचनबद्ध है भलूण में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए ब्राक्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र...
    March 5, 02:10 AM
  • जुब्बलपुलिस थाना के तहत आने वाले कुड‌्डू गांव के समीप एक मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शेखल निवासी आशु (26) अपनी कार से कुडडू की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे आशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आशु को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू...
    March 5, 02:10 AM
  • रोहड़ू | जुब्बलपुलिस ने बटाड गलू में वाहनों की जांच की दौरान एक स्थानीय युवक से काेरेक्स की दस बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। जुब्बल पुलिस ने बटाड गलू में रुटिन जांच के दौरान एक वाहन से कोरेक्स की दस बोतलें बरामद की। वाहन को बटाड निवासी नवीन दिल्टा चला रहा था। डीएसपी रोहडू मदन कांत शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर दिया है।
    March 4, 02:05 AM
  • सेब के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा : लोकेंद्र
    रोहड़ूउपमंडल में बागबानी एवं कृषि से संबधित दवाओं, खादों उपकरणों का कारोबार करने वाले काराबोरियों ने एकजुट होकर क्षेत्र में सेब-बागबानी कृषि के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है। एसोशिएसन के अध्यक्ष लोकिंद्र चौहान ने कहा कि एसोशिएसन उद्यान कृषि विभाग के साथ मिलकर क्षेत्र में बागबानी कृषि की उन्नत तकनीकों के साथ साथ गुणवत्ता सुधार के लिए भी कार्य करेगी। रोहड़ू में आयोजित एग्रो पैसटीसाइड एसोशिएसन के अध्यक्ष लोकिंद्र चौहान ने बताया कि बैठक में रोहड़ू उपमंडल के सभी एग्रो...
    February 28, 02:05 AM
  • रोहड़ू | | विधायकमोहन लाल ब्राक्टा का कहना है कि रणसार वैली में हुए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का जिम्मा स्थनीय नेताओं कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। उन्होंने रणसार वैली जोनल कमेटी के नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ब्राक्टा ने कहा कि बीते चार सालों में हुए विकास कार्य उनकी प्रदेश सरकार की उपलब्धि है, जिसके नाम पर वे मतदाताओं से वोट मांगेंगे। छौहारा विकास खंड की रणसार वैली के जांगला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने आगामी विस चुनावों के लिए सभी...
    February 27, 02:10 AM
  • रोहड़ू| निशानेबाजीमें क्षेत्र के दर्जन भर युवक-युवतियों को प्रदेश राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा चुके रोहड़ू के वीरेंद्र बांश्टू ने फिर एक बार एक सफल कोच बेहतरीन निशानेबाज के रूप में अपनी छवि को सशक्त किया है। -विस्तृतपेज 5 पर
    February 22, 02:05 AM
  • खशकंडीगांव में नशेड़ी कृष्ण चंद द्वारा अपनी मां कागल देवी की निर्मम हत्या किए जाने के बाद पुरा गांव शोक में डूबा है इस हत्याकांड के बाद जहां हत्यारे कृष्ण चंद के दो मासूम बच्चे प|ी गहरे सदमे में हैं। वहीं, इस हत्याकांड ने फिर एक बार क्षेत्र में तेजी से पांव पसार रही नशाखोरी की समस्या का वीभत्स रूप पेश किया है। बेटेसे बेहद प्यार था कागल को कागलदेवी ने बचपन से ही कृष्ण चंद को लाड प्यार से पाला और नशेड़ी होने के बाद भी उसे पुलिस के थाने से बचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। दो साल पहले कृष्ण चंद को...
    February 21, 02:10 AM
  • छात्रों का आरोप,अभद्र भाषा का प्रयोग करता है शिक्षक
    विवाद को सुलझाया गया कॉलेज परिसर में छात्रों ने किया प्रदर्शन, कक्षा का किया बहिष्कार सिटीरिपोर्टर | रोहड़ू विद्यार्थियोंकाॅलेज प्रशासन के बीच विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाले रोहड़ू स्थित पाॅलीटेक्निक काॅलेज में फिर एक बार शिक्षकों छात्रों के बीच तनातनी का माहौल बन गया है। काॅलेज के विद्याथिर्यों ने शिक्षक पर गाली -गलोज करने फेल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए काॅलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की। हालत बिगड़ते देख काॅलेज प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने...
    February 19, 02:05 AM
  • फाेरेस्ट इलेवन रोहड़ू ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता, रंटाड़ी बना उप विजेता
    रोहड़ू | खंशकंडीमें आोयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रंटाडी को पराजित कर फारेस्ट इलेवन रोहड़ू ने जीत हासिल की। समापन्न अवसर पर बतौर मुख्यातिथि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया इस दौरान उन्होंने खशकंडी में खेल मैदान के निर्माण के लिए एक लाख देने की घोषणा की। प्रतियोगिता में रोहड़ू समराकोट सहित स्पैलवैली की कई तीन दर्जन से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया इस अवसर पर पंचरायत समीति रोहडू के उपाध्यक्ष हरि ठाकुर, युंका महासचिव रवि रावत, ग्राम पंचायत दलगांव की प्रधान श्वेता...
    February 19, 02:05 AM
  • सीमा-रंटाडी सड़क दस वर्षों में नहीं सुधर पाई
    एकतरफ जहां विधायक मोहन लाल ब्राक्टा क्षेत्र में अपने कार्य काल में रिकाॅर्ड तोड़ विकास कार्यों के होने के दावे कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ क्षेत्र के लोग अपनी परेशानियों के हल नहीं होने के कारण रोष जाहिर कर रहे हैं। दस सालों से सड़क की खस्ताहालत के चलते परेशानी से जूझ रहे सीमा रंटाडी पंचातय के लोगों ने विधायक लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर ही सवालिया निशान उठाए हैं। रोहड़ू विस क्षेत्र की सीमा रंटाडी पंचायत के दर्जन भर गांव बीते दस सालों से सड़क की खस्ताहालत के चलते भारी परेशानियों का सामना...
    February 18, 02:05 AM
  • मंत्री होते नरेंद्र बरागटा ने लिए बागबान विरोधी निर्णय : रोहित
    बरागटा आरोप लगाने से पहले स्टोक्स की छवि पहचाने मुख्यसंसदीय सचिव एवं जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर ने पूर्व बागबानी मंत्री नरेंद्र बरागटा के बागबानी विभाग सरकार पर लगाए गए आरोपों और बागबानी निदेशालय के समक्ष धरने की बात को हास्यास्पद एवं नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि बरागटा को क्षेत्र में हो रहा विकास रास नहीं रहा है, जिसके चलते वह बौखलाहट में दिखाई दे रहे हैं और धरना-प्रदर्शन जैसे ओछे हथकंडे अपनाने की अपनी पुरानी आदत को नहीं भूला पा रहे हैं। रोहित ने कहा कि बरागटा...
    February 16, 03:10 AM
  • रोहड़ूपंचायत समिति ने सालों से दूकानों का किराया नहीं दे रहे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी र्कारवाई करने के फैसले के बाद भी पंचायत समिति दुकानदारों से किराया वसूलने में सफल नहीं हो पा रही है। शॉपिंग कांपलेक्स में आक्शन के बाद बंद पड़ी दुकानों समिति कार्यालय के भवन में चल रही दुकानों के किराए को वसूलने को लेकर समिति के प्रयास फिर एक बार विफल हो गए हैं। रोहड़ू पंचायत समीति के पास एक शाॅपिंग कापंलेक्स समिति कार्यालय भवन के नीचे दर्जन भर दुकानें हैं। इनसे समिति को प्रति माह लाखों का किराया मिल सकता...
    February 15, 02:05 AM
  • रोहड़ू | टिक्करके पास क्षैणी कैंची पर एक अॉल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया है। डीएसपी रोहडू मदनकांत ने बताया कि क्षैणी कैंची पर हुए हादसे में नरैण 42 वर्षीय हेमराज इसी गांव के 82 शामू की मौत हो गई। जबकि क्षेणी निवासी संजीव कुमार, राकेश कुमार नरवरी जनारथा घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में मौत का शिकार बने दोनों मृतकों के शवों का...
    February 14, 02:05 AM
  • बराल के लोगों ने अग्नि पीड़ितों को भेजी मदद
    रोहड़ू | बराल गांव के लोगों ने स्थानीय नवयुवक मंडल के सदस्यों के साथ मिलकर तांगणू के बेनवाड़ी गांव के अग्निपीड़ितों को 81 हजार की आर्थिक मदद प्रदान की। ग्राम पंचायत बराल की प्रधान पुष्पा कालटा, उपप्रधान दौलत राम , नव युवक मंडल बराल के सदस्यों यशपाल चौहान, गौरव काल्टा, रिक्की कालटा, आनंद काल्टा, नरवीर बंदटा प्रिंस सहित अन्य सदस्यों ने बेनवाड़ी पहुंच कर प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की। वरिष्ठ नागरिक राजकीय सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरत राम खिट्टा ने बताया कि...
    February 12, 02:05 AM
  • युवाकांग्रेस रोहड़ू की ओर से संवाद यात्रा के पहले चरण मे ‘युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष बैठक मे युवा कांग्रेस के छोहारा ब्लाक के तमाम कार्यकर्ताओं, एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छुहारु विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने युवाओं के साथ आगामी विस चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की युवा कार्यकर्ताओं ने विधायक के सामने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा ब्राक्टा ने युवाओं को...
    February 12, 02:05 AM
  • सिंचाईएवं जनस्वस्थ्य विभाग रोहड़ू उपभोक्ताओं से पानी के बिल नहीं वसूल पा रहा है। इतना ही नहीं विभाग द्वारा उपभोक्तओं को पानी के मीटर लगवाने के प्रयास भी सफल नहीं हो पा रहे हैं। नतीजतन विभाग ने अब बिलों का भुगतान नहीं करने वाले मीटर लगाने वाले उपभोक्तओें के पानी के कनेक्शन काटने का फैसला लिया है। रोहड़ू में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के लिए बिल चुकाने वाले उपभोक्ता परेशानी का सबब बन गए हैं। आईपीएच विभाग के पास कुल 6800 से अधिक उपभोक्ता हैं। इनमें से दो हजार से अधिक उपभोक्ता विभाग को पानी का...
    February 11, 02:05 AM
  • रोहड़ू | हिमाचलपैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिनांक 18 फरवरी से इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम रोहड़ू में चौथी पैरास्पोट्‌र्स चैंपियनशिप का आयोजन करेगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश में प्रदेश भर के करीब 150 दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हिमाचल पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव ललित ठाकुर ने बताया कि इन खिलाड़ियो में शारिरिक रूप से अक्षम ,दृष्टिहीन तथा बौने कद के खिलाड़ी ,एथलेटिक्स, बैडमिंटन और त्वाइकांडों जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। जिनका चयन आगामी होने वाली राष्ट्रीय...
    February 10, 02:05 AM
  • कांग्रेसीकार्यकर्ताओं को चार वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को विस क्षेत्र के हर मतदाता के पास पहुंचना होगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्राक्टा ने कहा कि उनके कार्यकाल में रोहड़ू विस क्षेत्र में रिकाॅर्ड तोड़ विकास कार्य हुए हैं। रोहड़ू कांग्रेस मंडल की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मोहन लाल ब्राक्टा ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विस चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने कमर कसने का आह्वान किया। कांग्रेसने किया रोहड़ू में विकास उन्होंनेकहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह...
    February 10, 02:05 AM
  • छौहाराविकास खंड के संदासु स्थित प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में एक्सरे अन्य टेस्ट संबधित सुविधाओं के उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों को एक्सरे करवाने के लिए या तो रोहड़ू आना पड़ रहा है या फिर संदासु में ही निजी क्लीनिकों में एक्सरे करवाने के मुंह मांगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। बीते दस सालों से अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट का पद खाली पड़ा हुआ है। चिड़गांव तहसील के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांव के लोग इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...
    February 9, 02:05 AM
  • रोहड़ू | जुब्बलविकास खंड की ग्राम पंचायत सारी के लोगों ने जुब्बल बस अड्डे से बाया अस्तांदली एचआरटीसी की बस सेवा के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सारी पंचायत के उप प्रधान बलबीर खिमटा का कहना है कि सीपीएस रोहित ठाकुर के निर्देशों के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहड़ू के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा का आाभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा को धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर आभार व्यक्त किया। सारी निवासी दुनींचद, प्रकाश फिश्टा,...
    February 7, 02:10 AM
  • तांगणू अगनिपीड़ितों को राहत राशि प्रदान करने को आगे रहे लोग
    राहत राशि प्रदान करते गांवणा के युवा। रोहड़ू | तांगणूके बेनवाड़ी गांव में हुए अग्निकांड प्रभावितों की मदद के लिए रोहड़ू विकास खंड के हर गांव हर पंचायत में राहत राशि एकत्रित की जा रही है। अब तक दर्जनों गांवों के लोग तांगणू जाकर प्रभावित परिवारों को लाखों रुपए की मदद प्रदान कर चुके हें इसके अलावा एसडीमए रोहड़ू तहसीलदार रोहड़ू को भी प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत राशि प्रदान करने का सिलसिला जारी है। हाल ही में गांवणा गांव के युवाओं ने 29150, बंगलुरु के आॅफ रोड ट्रैकरों ने डोगरा ट्रैड्र्स...
    February 5, 02:00 AM
  • विकास की राह में आगे बढ़ रहा रोहड़ू: ब्राक्टा
    विधायकमोहन लाल ब्राक्टा का कहना है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में रोहड़ू विधान सभा क्षेत्र विकास के नए अयाम स्थापित कर रहा है। विस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से भाजपा की नींदें उड़ गई हैं और आगामी विस चुनावों को देखते हुए अनाप-शनाप बयानबाजी कर क्षेत्रवासियों को गुमराह करने का प्रयास शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत धगोली पंचायत भवन में जिगाह वैली की जोनल कमेटी के साथ बैठक की अध्यक्षत्ता करते हुए ब्राक्टा ने क्षेत्रीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया।...
    February 5, 02:00 AM
  • रोहड़ू | भाजपाअनुसूचित जाति प्रवेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र धीरटा का कहना है कि प्रदेश सरकार अवैध अतिक्रमण हटाओ मुहिम को राेकने के लिए नीति बनाने को राजनीतिक ड्रामा कर रही है। अगर सरकार को बागवानों की इतनी चिंता थी, तो उस वक्त बागवानों के साथ होती, जब छोटे बागवानों के सेब के पौधे काटे जा रहे थे। धीरटा ने प्रदेश सरकार के रवैये पर सावलिया निशान लगाते हुए कहा कि चुनाव का समय आते ही कांग्रेस को अवैध अतिक्रमण हटाओ मुहिम के लिए नीती बनाने का ख्याल आने लगा। प्रदेश सरकार हाई पावर कमेटी बना कर लोगों...
    February 5, 02:00 AM
  • रोहड़ू में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था बनी परेशानी
    रोहड़ूमें दिन पर दिन बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था वाहन चालकों व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बन गई है। बेतरतीब पार्किंग के कारण जनमानस को हो रही भारी परेशािनयों को लेकर नगरवासियों ने इस मुद्दे पर विशेष बैठक कर पुलिस प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। बेतरतीब पार्किंग पुलिस की ओेर से किए जाने वाले चालानों का खामियाजा नगर के व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानों के सामने लगी वाहनों की कतारों के चलते ग्राहक को दुकान में प्रवेश करने में परेशानी होती है, तो सड़क...
    February 3, 02:10 AM
  • अफसरों को विकास कार्यों में कोताही बरतने की नसीहत
    रोहड़ू: एसडीएम कार्यालय रोहडू़ में अधिकारियों की बैठक लेते विधायक मोहन लाल ब्राक्टा। भास्कर न्यूज | रोहड़ू विधायकमोहन लाल ब्राक्टा ने रोहड़ू में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग तथा विद्युत बोर्ड की कार्यशैली पर असंतोष जाहिर करते हुए अपने रवैये को बदलने के निर्देश दिए हैं। ब्राक्टा ने सभी विभागों को उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों स्वीकृत हुई योजनाओं का पूरा खाका तैयार करने को भी कहा। ब्राक्टा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चार सालों में रोहडू विस क्षेत्र में हुए रिकार्ड तोड़ विकास...
    February 2, 02:05 AM
  • रोहड़ू | विधायकमोहन लाल ब्राक्टा ने रोहड़ू में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग तथा विद्युत बोर्ड की कार्यशैली पर असंतोष जाहिर करते हुए अपने रवैये को बदलने के निर्देश दिए हैं। विकास कार्यों स्वीकृत हुई योजनाओं का पूरा खाका तैयार करने को भी कहा। -विस्तृत पेज5 पर
    February 2, 02:05 AM
  • क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें अस्पताल प्रशासन
    रोहड़ू : अस्पताल में चिकित्सकों से बातचीत करते विधायक मोहन लाल ब्राक्टा। रोहड़ू | विधायकमोहन लाल ब्राक्टा का कहना है कि सिविल अस्पताल रोहडू में रिक्त पड़े नर्सों के सभी रिक्त पद भर लिए गए हैं। उन्होंने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के बाद चिकित्सकों के साथ विशेष बैठक लेते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का आहवान किया। दो दिवसीय दौरे के दौरान छौहारा विकास खंड के खायलटू गांव के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने अचानक सिविल अस्पताल...
    February 1, 02:05 AM
  • रोहड़ू | परिवहनविभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित 28 वें मेघा रोड सेफ्टी कैंप की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रशांत देष्टा ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का आहवान किया मेंहदली में लगाए गए सड़क सुरक्षा शिविर में 250 वाहन चालकों की आखों की जांच की गई और 102 वाहन चालकों से 55 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस अवसर पर आरटीओ प्रशांत देष्टा ने विभागीय कर्मचारियों की तरफ से तांगणू अग्निपीडि़तों को 20 हजार की राहत राशि भी प्रदान की। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित...
    February 1, 02:05 AM
  • बैजनाथ | रोहड़ूके चिड़गांव में हुए भीषण अग्नि कांड में बेघर हुए लोगों के लिए परमार्थम समाज सेवा संस्था ने कपड़े कंबल और तिरपाल की गाड़ी बैजनाथ से रवाना की। जिसे विधायक किशोरी लाल ने झडी दी। विधायक ने कहा कि यह एक अच्छा कार्य है। संस्था के प्रधान पलहानिया परविंद्र सिंह ने संस्था के सहयोग के लिए केसीसी बैंक का आभार व्यक्त किया है।
    January 29, 02:05 AM
  • आर एम ने लिया चिडगांव बस अड्डे के निर्माण कार्य का जायजा लिया
    बस अड्डे का निरीक्षण करते आर एम अनिल शर्मा रोहड़ू | हिमाचलपथ परिवहन निगम रोहडू के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने चिड़गांव में बन रहे नए बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच करते हुए सुनिशचित किया की बस अड्डे का निर्माण कार्य निगम के मापदंडों के अनुसार हो रहा है या नहीं। निगम के क्षेत्रीय प्रबधंक अनिल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्रभ् वीरभद्र सिंह ने अपने रोहड़ू दौरे के दौरान चिड़गांव रोहड़ू बस अड्डे के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद...
    January 29, 02:05 AM
  • भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने बनाई रणनीति
    भारतीयजनता पार्टी अनसूचित जामि मोर्चा ने आगामी विस चुनाव के लिए एक बूथ पांच प्रहरी कार्यक्रम को लागू करने की अपनी तैयारियों की समीक्षा की। मोर्चा अध्यक्ष्ज्ञ जवाहर सिंह ने रोहड़ू में आयोजित विशेष बैठक को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिशचित करने का आह्वान किया। अनसुचित जाति मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए जवाहर सिंह ने कहा कि आने वाले विस चुनाव में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके...
    January 29, 02:05 AM
  • संत बाबा भाग सिह किल्ला आनंदगढ़ ने अग्निपीड़ितों को दी राहत सामग्री
    संतों की एक टीम राहत सामग्री के साथ। रोहड़ू | 27जनवरी तांगणू के बेनवाडी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के प्रभावित परिवारों की मदद के लिए संत बाबा भाग सिह किल्ला आनंदगढ़ से संतों की एक टीम राहत सामग्री की पिक अप लेकर बेनवाड़ी पंहुचे किल्ला के प्रबधंक संत लाभ सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए वे खाद्य साम्रगी सहित अन्य जरूरी सामान लेकर आए हैं। प्रभावित परिवारों को अगर और मदद की जरूरत हुई तो वे दूसरी बार तांगणू आएंगे। संत बाबा भाग सिंह किल्ला आंनदगढ आंननद पुर आपदाओं के दौरान देश के हर हस्से...
    January 28, 02:05 AM
  • नंदपुर पंचायत में बालिका दिवस का आयोजन, चार कन्याओं को बांटे उपहार
    जुब्बलविकास खंड की नंदपुर पंचायत में बाल विकास परियोजना जुब्बल द्वारा मुस्कान योजना के तहत ‘बलिका दिवस’ का आयोजन किया। सहायक आयुक्त खंड विकास अधिकारी धनश्याम दास शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत में जन्मी चार नवजात बालिकाओं की माताओं को मुस्कान बधाई पत्र उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होने नंदपुर पंचायत में बाल लिगांनुपात के मामले में रेड अर्लट पंचायतों शामिल होने पर चिंता जाहिर की। बाल विकास परियोजना अधिकारी आरती नेगी ने महिला एवं बाल विकास निदेशालय के...
    January 24, 02:05 AM
  • कांग्रेस अपने विकास कार्य प्रमाणित करेगी : ब्राक्टा
    विधायकमोहन लाल ब्राक्टा का कहना है कि तांगणू के बेनवाड़ी गांव में हुए अग्निपीडि़तों को प्रदेश सरकार हर संभव मदद प्रदान कर रही है। अब तक प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवारों को 67 लाख की मदद की जा चुकी और पीडि़तों को राहत प्रदान करने के प्रयास जारी है। ब्राक्टा ने चार साल के अपने कार्यकाल में हुए अभूतपूर्वक विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। रोहड़ू में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि तांगणू अग्निकांड प्रभावितों के...
    January 23, 02:05 AM
  • राष्ट्रीय राजमार्गों की डीपीआर बनाने में रुचि नहीं ले रही सरकार : कश्यप
    सांसदवीरेंद्र कश्यप का कहना है कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में स्वीकृत किए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि तांगणू में आग की वजह से बेघर हुए सभी परिवारों को आवास बनाने के लिए प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद देने की मांग भी की। कश्यप ने कहा उन्होंने अपनी सांसद निधि से प्रभावित परिवारों के लिए दस लाख देने का ऐलान करते हुए इस माले में प्रधन मंत्री नरेंद्र मोदी से भी मदद की गुहार की है। रोहड़ू में आयोजित पत्रकार...
    January 22, 02:05 AM
  • सांसदवीरेंद्र कश्यप ने तांगणू पहुंच कर अग्निपीडि़त परिवारों से मुलाकात की। कश्यप ने प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें मदद प्रदान की। उन्हाेंने 10 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान करने का ऐलान किया। इस दौरान कश्यप के साथ भाजपा मंडल के कई नेता मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नेहर सिंह ठाकुर ने भी प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर प्रशासन के चलाए जा रहे सामूहिक मैस में रसद के लिए साढ़े आठ हजार, खशकंडी गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम रोहड़ू को प्रभावित परिवारों की...
    January 21, 02:05 AM
  • तांगणू अग्निकांड: खाने को तो मिल रहा, चिंता आशियानों की, कैसे बनेंगे
    बेनवाड़ीगांवों के अगनि पीड़ितों की मदद के लिए रोहड़ू उपमंडल सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग राहत सामग्री भेज रहे हैं। ग्रामीणों को प्रशासन की तरफ से खान-पान की व्यवस्था की गई है। बेघर हुए परिवारों के समक्ष अब सबसे बड़ी चिंता अपने नए आशियाने को बनाने की है। इसके लिए सभी प्रभावित परिवारों को आर्थिकी मदद की दरकार है। आर्थिकमदद की दरकार आगलगने की घटना के बाद बेनवाड़ी गांव में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। समाज सेवी संस्थाएं रसद लेकर पहुंच रही, तो राजनीतिक दलों से जुडे़ नेता भी प्रभावित...
    January 19, 02:05 AM
  • बद्दी | रोहड़ूविस क्षेत्र के तांगणू गांव पर कहर बनकर टूटे अिग्नकांड के बाद विस्थापित हुए लोगों की मदद के लिए औद्योगिक नगर बद्दी के लोग आगे आए हैं। बद्दी के प्रसिद्ध दवा उद्योग कयोरटैक फार्मासिटीकल की ओर से संचालित अमित सिंगला वैल्फेयर सोसाइटी ने इस ्अिग्नकांड का शिकार हुए परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाते हुए 11 हजार रुपए की राशि प्रदान की है। वहीं सेवा भारती की प्रदेश इकाई ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 50000 रुपए की राशि प्रदान की है। अमित सिंगला वैल्फेयर सोसाइटी के चेयरमैन सुमित सिंगला ने आज 11...
    January 19, 02:05 AM
  • तांगणू अग्निकांड : राख के ढेर से उठकर जीवन की संभावनाएं ढूंढने की कोशिश
    आपदाजीतनी बढ़ी हो जीवन को पटरी पर लाने का संघर्ष भी उतना ही बढ़ा हो जाता है। बेनवाड़ी गांव में आग के तांडव में अपना सब कुछ गंवाने के दो दिन के बाद ही पीड़ित परिवारों की महिलाओं पुरुषों ने मिलकर मुसीबतों से लोहा लेने के लिए अपनी कमर कस ली है। अग्निकांड के दो दिन बाद ही पीड़ित परिवारों ने मलबे के ढेर के बीच पिघल चुके अपने गहनों अनाज के कुठारों की तलाश शुरू की, तो पहले ही दिन करीब पांच सौ क्विंटल अनाज को सुरक्षित प्राप्त किया। अग्निकांड पीडि़त भगत राम के मकान के मलबे में दबे तीन कुठारों में मिले अनाज के...
    January 18, 02:05 AM
  • तांगणू में हिमपात से अग्नि पीडि़तों की बढ़ी मुश्किलें
    आग ने मलबे में बदल दी पुरखों की धरोहर, कब कैसे बनेंगे नए मकान आगकी भेंट चढ़ चुके छौहारा विकास खंड के तागण्ू के बेनवाड़ी गांव के लोगों के लिए बर्फ आफत बन कर गिर रही है। गांव में दो फीट तक ताजा हिमपात रिकाॅर्ड किया गया है और बर्फबारी अब भी जारी है। इससे आग में अपना सब कुछ खो चुके परिवारों की मुशकिलें बढ़ गई हैं। प्रभावित परिवार प्रशासन की आेर से चलाए जा रहे लंगर में खाना खाकर किसी तरह से गुजर-बसर कर रहे हैं। बेनवाड़ी गांव में 250 से अधिक लोग कुदरत की दोहरी मार का सामना कर रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक...
    January 17, 02:05 AM
  • रोहड़ू | रोहडूमें तैनात शॉप इंस्पैक्टर सतीश कश्यप को अपने कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमाटम के लिए सिविल अस्पताल रोहडू भेज दिया है। एसएचओ रोहडू शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि कोटगढ़ निवासी सतीश कश्यप साल भर से रोहडू में तैनात था। कोटगढ़ के रहने वाले सतीश कुमार को सोमवार सुबह कमरे में मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को खाना खाकर अपने कमरे में सो रहे सतीश कश्यप को खाना देने गए पड़ोसी ने सुबह उसे कमरे में मृत पाया। इसके बाद पुलिस को मामले में की सूचना दी गई।...
    January 17, 02:05 AM
  • रोहड़ू | रोहड़ूपुलिस ने वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें एचआरटीसी सहित अन्य वाहन चालकों की आखों की जांच भी की गई। रोहड़ू नगर में यातायात प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिविर में 54 वाहन चालकों के आखों की जांच की। उन्होंने बताया कि इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
    January 15, 02:05 AM
  • हिमाचलप्रदेश पथ परिवहन निगम का रोहड़ू डिपो लंबे अरसे से स्टाफ की कमी है। चालकों परिचालकों कार्यशाला तथा कार्यलय स्टाफ के 80 से अधिक पद खाली हैं। कर्मचरियों की कमी से सबसे ज्यादा प्रभावित कार्यशाला का काम हो रहा है। कुल 105 बसों में रोहड़ू डिपो में आधे से ज्यादा बसें ऐसी है, जिनकों चलते हुए सात साल से अधिक का समय बीत चुका है। सरकार भले ही प्रदेशवासियों को बेहतरीन यातायात सुविधाएं प्रदान करने के दावे कर रही है, लेकिन इन सुविधाओं को देने का जिम्मा संभालने वाला एचआरटीसी स्वयं सरकारी उदासीनता का...
    January 15, 02:05 AM
  • दोनों दलों में मची है टिकट लेने की होड़ पांवटासाहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कांग्रेस दोनों ही दलों में टिकट के लिए अभी से मारा मारी मची है। कांग्रेस में जहां वर्तमान विधायक किरनेश जंग चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। वह कांग्रेस के एसोसिएट विधायक हैं। उनके अलावा रोहड़ू से ताल्लुक रखने वाले युवा कांग्रेसी नेता मनीष ठाकुर पिछले एक वर्ष से पांवटा साहिब में अपने लिए राजनीतिक धरती तलाश रहे हैं। वहीं सिक्ख समुदाय से कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार ओंकार सिंह सरदार हरप्रीत सिंह रतन ने भी टिकट के...
    January 14, 02:05 AM
  • रोहड़ू | हिमाचालपथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने सभी चालकों परिचालकों को वाहन चलाते वक्त सर्तक रहने यात्रियों की सुरक्षा को सुनिशचित करने का आह्वान किया। बस स्टैंड पर आयोजित यातायात सुरक्षा सप्ताह र्काक्रम में बोलते हुए शर्मा ने चालकों परिचालकों सहित आम लोगों को भी जागरूक किया। रोहड़ू बस स्टेंड पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में परिवहन निगम की तरफ से यात्रियों वहान चालकों को यातयाता नियमों सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया इस दौरान निगम के क्षेत्रीय प्रबधंक अनिल...
    January 13, 02:05 AM
  • स्कूल के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
    वरशिपपब्लिकहाई स्कूल कोपड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के पूर्व उपकुलपति डॉ. केके कटोच ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि चाइल्डलाइन कांगड़ा के निदेशक रमेश मस्ताना विशेषातिथि के रूप में उपस्थित हुए। मुख्यातिथि डॉ. केके कटोच ने छात्रों को जिंदगी में पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा। समारोह के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने मां...
    January 12, 03:05 AM
  • रोहड़ू | विधायकमोहन लाल ब्राकटा ने कुटाडा पंचायत के भमनाला गांव का दौरा किया। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर ब्राक्टा ने मौके पर ही निपटारा किया विधायक ने कहा की कांग्रेस की सरकार आज पुरे हिमाचल प्रदेश में एक सामान विकास के लिए प्रयासरत है। इसके परिणाम स्वरूप रोहड़ू में 4 साल में करोडों रुपये की योजनाओं को स्वीकृत किया। विस क्षेत्र के अलग अलग क्षेत्रों में जन समस्याओं को सुन रहे विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भाजपा पर तीखे हमले बोले। ब्राक्टा अपने कार्यकाल में हए करोडों रूपए के विकास...
    January 7, 02:05 AM
  • राज्य सहकारी बैंक ने लगाया शिविर लोगों को बताईं योजनाएं
    रोहड़ू | नाबार्डकी ओर से प्रायोजित कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की चिढ़गांव शाखा ने ग्राम पंचायत धगोली में शिविर का आयोजन किया शिविर में शाखा प्रबंधक बृजलाल अंजाना ने लोगों को कैशलैस बैंकिंग सेवाओं को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान रीता माकटा , वार्ड पंच चंद्रावती उपस्थित थे। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा जांगला के प्रबंधक विक्रम दास ब्राकटा बुध राम राही ने अत्याधुनिक कैशलैस उपकरणों के इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में जानकारी...
    January 6, 02:05 AM
  • किसानखेत मजदूर कांग्रेकस के अध्यक्ष किरण कुमार काकू ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी में मोहन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष बनाया। इसके अलरावा रमेश रेटकरा, सुनील नाथटा कपिल देब को भी उपाण्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। रमेश कुमार बीरबल नेगी को महासचिव, विनोद कुमार , रजनीश झामटा, ईशवर सिंह शशी कुमार को सहसचिव नियुक्त किया गया है।
    January 6, 02:05 AM
  • रोहड़ू| छौहाराविकास खंड की डिस्वाणी पंचायत के तहत आने वाले सात गांवों के 300 से अधिक परिवार देव संस्कृति देव परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शांद महरायज्ञ का अायोजन कर रहे हैं। 48 साल बाद यह अनुष्ठान 8 जनवरी से शुरू होगा। - विस्तृतपेज 5 पर
    January 6, 02:05 AM
  • युवा कांग्रेस ने फूंका अनुराग ठाकुर का पुतला, संसद से इस्तीफा की मांग
    रोहड़ूयुवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुजय अग्रवाल संजय ठाकुर का कहना है कि सांसद अनुराग ठाकुर ने अदालत में झूठा शपथ पत्र दायर कर प्रदेश का सिर शर्म से झूका दिया है। युवा कांग्रेस ने रोहड़ू चौक पर सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकते हुए भाजपा पर जोरदार हमला किया। युका नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि झूठा हलफनामा देकर प्रदेश का नाम खराब किया है। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर से इस कृत्य के लिए तुरंत संसद से इस्तीफा देने की मांग की है। सुजय ने कहा कि युवा कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करती...
    January 4, 02:05 AM
  • जुब्बल-कोटखाई भाजपा अल्प संख्यक के अध्यक्ष बने युसूफ
    भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा की नव गठित कार्यकारिणी रोहड़ू | जुब्बलनावर कोटखाई मंडल ने अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया। मंडलाध्यक्ष गोपाल जबेइक की अध्यक्षता में गठित हुई इसमें युसूफ खान को अध्यक्ष, अली मोहमद को महामंत्री चुना। उपाध्यक्ष पद पर अली मोहमद, चकरोथ, जावेद मोहमद, मोहमद शेख इक़बाल और नजीर को कार्यभार सौंपा। सचिव के रूप में आलम दीन, सुलेमान, शान मोहमद, इमरान कार्य करेंगे मोहमद नसीम नजीब मोर्चा के प्रवक्ता,मोहम्मद युनुस मीडिया प्रभारी रमीज राजा सहमीडिया प्रभारी कोषाध्यक्ष रमजान सायरी...
    January 3, 02:05 AM
  • प्रदेशसरकार के सफल चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर युवा कांग्रेस रोहड़ू ने ‘युवा संवाद कार्यक्रम‘ का अयोजन किया। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने 2017 में होने वाले चुनावों की रणनीति को लेकर युवा कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। ब्राक्टा ने युवाओं को संगठन की रीढ़ करार देते हुए कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं को पुरा सम्मान दिया जाएगा। युकां अध्यक्ष सुजय अग्रवाल की अध्यक्षत्ता में युकां कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में विधायक के समक्ष अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा अग्रवाल ने कहा कि...
    January 2, 02:05 AM
  • बागवानों के तबाह होने के बाद नीति बनाने का ड्रामा कर रही सरकार :बांश्टू
    भाजपाकी प्रदेश कार्य समरीत के सदस्य रोशन बांश्टू ने ‘अवैध कब्जे हटाओ’ मुहिम की चपेट में रहे छोटे बागवानों के लिए नीति बनाने के प्रदेश सरकार के बयानों को राजनीतिक ड्रामा करार दिया है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार अब नीति बनाने की बात कर रही है, जबकि छोटे बागवान उजड़ चुके हैं। उन्होंने क्षेत्र में ठप पड़े विकास कार्यों सरकारी कर्मचारी की रिटायरमेंट की आयु 60 सल करने को लेकर भी सवाल उठाए। रोहड़ू में आयोजित प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए रोशन बांश्टू ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर कड़ा हमला...
    January 2, 02:05 AM
  • फेयरवेल में स्वयंसेवियों ने आपस में बांटे अनुभव
    पीजीकाॅलेज सीमा में आयोजित किया गए सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन आयोजित फेयरवेल समरोह में अनुभवों को बांटते हुए कई छात्र-छात्राएं भावुक हो उठे काॅलेज के प्रधानाचार्य डा प्रमोद चौहान ने समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से हर क्षेत्र में हासिल की जा रही उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए विद्यार्थियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। सीमा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की दो इकाईयों ने सात दिनों तक काॅलेज भवन में रहते हुए एक साथ विभिन्न...
    December 31, 02:05 AM
  • चिडगांव में लिखे राष्ट्र विरोधी नारे, पुलिस के पहुंचने से पहले मिटाए गए
    रोहड़ू चिडंगावमें खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग के गोडाउन की दीवारों पर उर्दू भाषा में राष्ट्रविरोधी नारे पाए जाने के बाद पुलिस खुफिया एंजेसियों में हडकंप मच गया है। उर्दू भाषा में लिखे गए इन नारों के पीछे चिड़गांव में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम का सामान ढाेने वाले कशमीरी मूल के युवकों का हाथ बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस दीवार पर लिखे गए नारों को मिटाए जाने करी बात कह कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास कर रही है, लेकिन दीवारों पर लिखे गए नारों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे...
    December 30, 02:05 AM
  • रोहड़ूयूको बैंक में अव्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं को परेशनियों से जूझना पड़ रहा है। 120 करोड़ से अधिक का करोबार करने वाली बैंक की इस इकाई में वरिष्ठ नागरिकों महिलाओं को विशेष सुविधा देना तो दूर उपभाक्ताओं के बैठने तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है। करीब 46 साल पहले रोहड़ू में खुली यूको बैंक की शाखा में जाकर अपने पैसे निकालना जमा करवाना बैंक के हजारों उपभेक्ताओं के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। कारोबार की दृष्टि से प्रदेश की टाप फाइव शाखाओं में स्थान हासिल करने वाली यूको बैंक की रोहड़ू शाखा की हालत...
    December 30, 02:05 AM
  • राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय रोहड़ू में आयोजित विदाई समारोह में छात्राओं ने भव्य कार्यक्रम किया। इस अवसर पर आयोजित मिस फेयरवैल प्रतियोगिता में सकूली की 30 छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से श्रुति को मिस फेयरवेल चुना मुख्यातिथि के रूप में स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने शिरकत की। उन्होंने पास आऊट हो रही सभी छात्राओं को शुभकानाऐं दीं। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू के मीडिया प्रभारी सतनाम खगटा ने बताया कि जूनियर कक्षाओं की छात्राओं ने जमा दो कक्षा की छात्राओं के...
    December 30, 02:05 AM
  • सरस्वतीविद्या मंदिर रोहडू में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों कार्यालय कर्मचारियों के लिए कैशलेस सेवाओं के उपयोग के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ समोली में सरस्वती विद्या मंदिरों के रोहडू संकुल के अंर्तगत आने वाले विद्या मंदिरों, जिसमें गंगटोली, समाला , जुब्बल, चड़गांव , जांगला, पुजारली4, पुजारली 3, नगर परिषद , नेरवा, शामठा, आदि विद्या मन्दिरों को कैशलेस सेवाओं को शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई
    December 28, 02:05 AM
  • दौहाराविकास खंड के झलवाडी गांव से ख्यालटू गांव के लिए बनने वाले दो किलाेमिटर लबें सपर्कं मार्ग का मंगलवार को विधिव्रत रूप से भूमि पूजन किया गया। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश मुख्य सचिव बलदेव सिंटीयाण ने भूमि पूजन कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने सड़क निर्माण के का बजट उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष...
    December 28, 02:05 AM
  • रोहड़ू | हिमाचलपथ परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो में पेंटर के दो पदों के लिए 9 जनवरी को साक्षात्कार लिए जाएंगेे। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का दसवीं पास आईटीआई डिप्लोमा धारक होना अनिवार्य है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 5 जनवरी तक रोहड़ू स्थित एच आर टी सी के कार्यालय में अपने आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को हिमाचली प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजी प्रकिया को पूरा करना होगा। और इन पदों पर नियुक्ति पीस मेल आधार पर होगी।
    December 28, 02:05 AM
  • जीवनभर समाज सेवा करने का किया आह‌्वान
    राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। सात दिनों तक स्कूल में रहकर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों कार्यक्रमों में शामिल रहने के बाद शिविर के समापन अवसर स्वयं सेवी छात्राएं भावुक हो गई। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने स्वयं सेवियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सभी छात्राओं से समाज सेवा के इस जज्बे को जीवन भर बनाए रखने का आहवान किया। स्कूल के मीडिया प्रभारी सतनाम खगटा ने बताया कि सात दिनों के दौरान स्वयं...
    December 28, 02:05 AM
  • ठियोग-कोटखाईहाटकोटी राेहड़ू सड़क का निर्माण कार्य राेहड़ू नगर में प्रवेश करते ही फिर एक बार विवादों के घेरे में गया है। यहां पर सड़क के दोनों किनारे बने मकानों को बचाने के लिए कंपनी डबल लैन सड़क निर्माण के लिए तय मानकों की अनदेखी कर सड़क को पक्का करने की औपचारिकता पूरी करनी शुरू कर दी है। कंपनी की इस कार्यशैली के खिलाफ क्षेत्रवासियों में रोष है। मामलेपर लोगों में रोष रोहड़ूनगर में लोक निर्माण विभाग की सड़कों के दोनों छोरों पर अवैध अतिक्रमण का मामला लंबे अर्से से सुर्खियों में रहा है।...
    December 27, 02:10 AM
  • कैंप के पहले दिन लोकनृत्य पर थिरके छात्र
    पीजीकाॅलेज सीमा के परिसर में छात्रावास के आस-पास पड़ी खाली जमीन पर एनएसएस यूनिट सेब के बगीचे से गुलजार करेगी। काॅलेज में शुरू हुए सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवी बगीचा लगाने की अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी। शानिवार को शिविर का शुभारंभ करते हुए एनएसएस के राज्य अधिकारी एचएल शर्मा ने सीमा काॅलेज की एनएसएस इकाई को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ तीन इकाईयों में से एक करार देते हुए स्वयंसेवियों काॅलेज प्रशासन की खूब सराहना की। शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में अपनी उपलब्धियों का लोहा मनवा...
    December 25, 02:05 AM
  • भावानगर के मीरू स्कूल में मेधावी छात्र किए सम्मानित
    सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने किन्नौरी नृत्य की झलक दिखाई वरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय रोहड़ू, बायस, अढाल, सरस्वती नगर छौहरा विकास खंड के गुम्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भव्यं रंगारंग करार्यक्रम प्रस्तुत करने हुए समारोह को यादगार बनाया। रावमा विद्यालय रोहड़ू में स्कूल प्रबंधन समीति के अध्यक्ष प्रदीप रेटका ने मेधावी विद्यार्थियों...
    December 24, 02:05 AM
  • पूर्वबागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने प्रदेश सरकार स्थानीय विधायक रोहित ठाकुर पर झूठ की राजनीत करने पूर्व सरकार की विकास योजनाओं को ठप करने का आरोप लगाया है। कठासु में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए बरागटा ने कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा की बागवानों को सिंचाई की सुविधा के लिए पूर्व भाजपा सरकार के समय की सभी योजनाओं को ठप कर दिया है भाजपा मंडल जुब्बल-कोटखाई के महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में 52 करोड़ की लागत से पुरे जुब्बल कोटखाई...
    December 24, 02:05 AM
  • चिलाला डूंगयाणी रूट पर बस सेवा शुरू लोगों ने प्रबंधक का आभार किया
    रोहड़ू | परिवहननिगम की ओर से छौहारा क्षेत्र के अलग-अलग रूट पर शुरू की गई बस सेवाओं परिवहन सेवाओं में हो रहे सुधार पर छौहारा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चिडगांव शमशेर ठाकुर, कांग्रेस मंडल रोहड़ू के महासचिव शक्तिलाल नेगी, मैनराम, बलदेव, भादर सिंह ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा से मुलाकात की। सभी नेताओं ने चिलाला डूंगयाणी सड़क पर बस सेवा शुरू करने पर प्रसन्न्ता व्यक्त की। सभी नेताओं ने विधायक मोहन लाल ब्राक्टा कांग्रेस मंडल...
    December 23, 02:05 AM
  • धूमल सरकार ने बागवानों को तबाह करने की साजिश रची : सुजय अग्रवाल
    युवा कांग्रेस रोहडू के अध्यक्ष स्थानीय सर्कट हाउस मे प्रेस को सम्बोधित करते हुए। रोहड़ू | युवाकांग्रेस रोहड़ू के अध्यक्ष सुजय अग्रवाल का कहना है कि अवैध कब्जे हटाओ मुहिम की चपेट में कर तबाह हो रहे बागवान वास्तव में धूमल सरकार की साजिश का शिकार हुए हैं। युकां अध्यक्ष ने रोहड़ू में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमन्त्री प्रेम कुमार धूमल ने 2002 में घिनोनी साजिश रच कर भोले-भाले बागवानों को उसका शिकार बनाया था। अतिक्रमण नियमित करने के नाम पर गरीब और भोले-भाले बागवानों से 50...
    December 21, 02:10 AM
  • जुब्बलविकास खंड के धर्माणा गांव निवासी दिग्विजय सिंह ने हैदरबाद स्थित भारतीय वायु सेना अकादमी से फ्लाइंग आफिसर की पासिंग आउट परेड पूरी कर फ्लाइंग आॅफिसर बनने का सपना पूरा किया है। दिग्विजय की इस उपलब्धि पर धर्माणा सहित पूरे जुब्बल रोहड़ू क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। ग्राम पंचायत अंटी के तहत आने वाले गांव धर्माणा के बागवान शमशेर सिंह नांन्टा सुषमा सिंह के घर इन दिनों बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दिग्विजय के भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग आॅफिसर तैनाती होने से मां-बाप सहित...
    December 20, 02:05 AM
  • रोहडू | जुब्बलपुलिस थाना के तहत आने वाले सरजी गांव में एचआरटीसी की बस में आग लग गई पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दो महीनों के अंदर एएचआरटीसी की दूसरी बस में आग लगी है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर दी है। शुक्रवार शाम को रोहड़ू से सराजी गई बस में उस समय आग लग गई, जब बस रात्रि ठहराव के लिए सराजी में खड़ी थी। इस दौरान बस के चालक परिचालक गांव में सो रहे थे। अचानक बस में आग लगने के बाद चालक परिचालक ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। डीएसपी...
    December 18, 02:10 AM
  • ‘एक बूथ पांच किसान प्रहरी’ के लिए एक जुट हो कार्यकर्ता
    भाजपाकिसान मोर्चा जिला महासू के अध्यक्ष कुलबीर खूंद ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को आगमी विस चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया है। किसान मोर्चा के एक बूथ पांच किसान प्रहरी कार्यक्रम को शुरू करने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने रोहड़ू पंहुचे खूंद ने प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल को असफल करार देते हुए अवैध कटान मामले में छोटे बागवानों के साथ हो रहे अन्याय के लिए भी कांग्रेस सरकार को जिम्मेवार ठहराया। प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए खूंद ने कहा कि पार्टी हाई कमान की तरफ से संगठन...
    December 18, 02:05 AM
  • सिंघगाड़ की बबीता को ‘शोभली बेटी’ का प्रथम पुरस्कार मिला
    आनीपंचायत समिति सभागार निरमण्ड में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कुल्लू हिम संस्कृति युवा मंच आनी की ओर से शोभली बेटी सम्मान समारोह का आयोजन किया कार्यक्रम की मुख्यातिथि पंचायत समिति अध्यक्ष निरमंड बिंदु ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की बेटियां समाज देश के हर काम में आगे बढ़ रही हैं, जिसमें जिला कुल्लू का आउटर सिराज क्षेत्र में गांव की बेटियों ंने शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक आदि प्रतियोगिताऔं में प्रथम स्थान हासिल किया है। निरमंड काॅलेज में पढ़ रही छात्राएं, जिन्होंने बालीवाॅल, कबड्‌डी आदि खेलों में...
    December 17, 02:05 AM
  • रोहड़ू में रसोई गैस की कमी बनी लोगांे की दिक्कत
    रोहड़ूनगर ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की कमी ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। सुबह सात बजे से ही खाद्य एवं नगारिक आपूर्ति निगम के कार्यालय के बाहर सैकड़ों उपभोक्ताओं की लाइनें लग रही हैं। रसोई गैस की वितरण व्यवस्था के बुरी तरह से चरमर्रा जाने से हालत बदत्तर होते जा रहे हैं। क्षेत्र में एलपीजी की इस कमी के पीछे निगम की अव्यवस्था के साथ क्षेत्रीय उपभेक्ताओं का अपने कनेक्शन का आॅनलाइन पंजीकरण नहीं करवाना भी है। रसेाई गैस की आपूर्ति का जिम्मा संभाल रहा खाद्या एवं नागरिक आपूर्ति निगम रोहड़ू...
    December 16, 02:05 AM
  • जनेश्वर ने 48वीं बार किया रक्तदान
    14दिसंबर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संजीवनी सहारा समिति ने स्थानीय बस स्टैंड पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं आंध्रा में अनाथालय को भूमिदान करने वाले कांथली निवासी पृथ्वी राज को भी सम्मानित किया। समिति ने अनाथालय के गरीब बच्चों को 20 हजार रुपए के गर्म वस्त्र भी प्रदान किए। बस स्टैंड पर आयोजित रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें 48वीं बार रक्तदान करने वाले रोहडू के होटल व्यवसायी जनेश्वर बांश्टू भी शामिल हुए। इस अवसर पर...
    December 15, 02:05 AM
  • रोहड़ू | हिमालयनएप्पल ग्रोवर सोसायटी 19 दिसंबर को हाटकोटी में बागवानों के लिए एक दिवसीय जागरुकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी। इस दौरान प्रातः कालीन सत्र में हैगस अपनी नई कार्यकारिणी का गठन भी करेगी। दोपहर बाद बागवानों के लिए जागरुकता सत्र आयोजित किया जाएगा। हैगस के प्रेस सचिव राजेश धांटा ने बताया कि हिमालयन एप्पल ग्रोवर सोसायटी के जागरुकता शिविर में बागवानी विशेषज्ञ, डाॅ. एसपी भारद्वाज, डाॅ. गोविंद झोब्टा डाॅ. नरेंद्र कायथ डाॅ. आगर दास बागवानों को जागरूक करेंगे।
    December 15, 02:05 AM
  • रोहड़ूके शिव शक्ति मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है जब मंदिर से चोर दान पात्र अन्य कीमती सामान उड़ाकर फरार हो गए। खासबात यह है कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरा मौजूद होने के बाद भी चोर का साहस कम नहीं हुआ और मंदिर में दानपात्र अन्य सामान लेकर फरार हो गए है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों की तस्वीरें मिली हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मंदिर के संस्थापक जोगेंद्र ज्योति की ओर से घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत दर्ज होने के...
    December 14, 02:10 AM
  • विभिन्नसरकारी कार्यालयों में डाटा ऑपरेटर सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को निपटा रहे आउटसोर्स कर्मचारी भविष्य को लेकर चिंतित है। कर्मचारियों ने रोहड़ू में आयोजित अपनी बैठक में प्रदेश सरकार से नियमित नीति को बनाने की मांग करते हुए भविष्य को सुरक्षित करने का गुहार लागाई है। आउससोर्स कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संजय शर्मा उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने बताया कि कई अहम विभागों में आउटसोर्स कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुबह 10 से 5 बजे तक नियमित रूप से बेहतर सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों को कम...
    December 13, 02:00 AM
  • रोहड़ू | जिलाकांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के के चौहान ने सोलन में भाजपा के राष्ट्राध्यक्ष अमित शाह की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ की बयानबाजी को शर्मनाक करार दिया है। शाह के बयान के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए के चौहान ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन के नाम पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में देव पूजनीय होते हैं और कोई भी नेता चाहे वो किसी भी स्तर को हो देवता का स्थान नहीं ले सकता। सोलन में हुए भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन सीएम वीरभद्र सिंह के...
    December 13, 02:00 AM